नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर राज घाट पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, जहां पार्टी राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ ‘संकल्प सत्याग्रह’ कर रही है।
गौरतलब है कि टाइटलर का नाम फरवरी में भी सुर्खियों में आया था, जब उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य के रूप में चुना गया था। कांग्रेस राजघाट के पास संकल्प सत्याग्रह कर रही है। प्रियंका गांधी रविवार को धरने के लिए राजघर पहुंचीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कई अन्य नेता भी विरोध में शामिल हुए।जगदीश टाइटलर के राज घाट पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता आरपी सिंह ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि वे (कांग्रेस) किस तरह का सत्याग्रह कर रहे हैं। सिखों के हत्यारे (जगदीश टाइटलर) इस सत्याग्रह में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस टाइटलर के बिना नहीं रह सकती। पार्टी द्वारा उन्हें हर कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है।’उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि यह सत्याग्रह है या ‘सिखों के हत्यारे को फिर से स्थापित करने’ का प्रयास है। कांग्रेस राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह कर रही है। प्रियंका गांधी रविवार को धरने के लिए राजघाट पहुंचीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कई अन्य नेता भी विरोध में शामिल हुए।



