मजलिस अहरार इसलाम हिंद के बैनर तले तहफ्फुज़ खत्म ए नबुव्वत के लिए हमेशा रहते हैं संघर्षशील
पटियाला। मजलिस अहरार इसलाम हिंद के राष्ट्ररीय अध्यक्ष एवं पंजाब के शाही इमाम हज़रत मोैलाना उस्मान लुधियानवी की ओर से समाज प्रति किए जा रहे काम सराहनीय हैं। यह विचार अल्पसंख्यक कमीशन के सदस्य एवं मुस्लिम महासभा पंजाब के चेयरमैन जनाब बहादुर खान धबलान ने पंजाब टाइमज़ न्यूज़ से बातचीत करते हुए व्यक्त किए ।
उन्होंने कहा कि शाही इमाम उस्मान लुधियानवी एक माननीय व्यक्ति हैं, वह जहां भी जनता को संबोधित करते हैं बिल्कुल निर्भय ओैर निरपक्ष हो कर अपनी बात रखते हैं । वह सभी धर्मों की बराबरी और उन सबको साथ लेकर चलने की बात करते हैं। वह पंजाब के विभिन्न कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटीयों में जब अपने भाषण के लिए जाते हैं तो नौजवान एवं युवाओं का बहुत बड़ा तबका उन्हें सुनने के लिए बेताब रहता है । सबसे बड़ी बात यह है कि उनके भाषणों द्वारा आपसी भाईचारा सांझ का ताना बाना मजबूत होता है।
यही कारण है कि मुस्लिम भाईचारे के अलावा दूसरे धर्मों के लोग भी उनका आदर एवं सम्मान करते हैं। आज हमारे समाज के अंदर ऐसे ही लोगों एवं शख्सियतों की जरूरत है जो सामाजिक ताने-बाने को मजबूत कर सके और समाज के अंदर जहर घोलने वाले लोगों को करारा जवाब मिल सके। इस धार्मिक प्रोग्राम के अंत में मुस्लिम महासभा पंजाब की ओर से रमजान मुबारक के महीने से छपाए गए कार्ड भी रिलीज किए गए।



