Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

बेलगाम अपराधियों ने निगम पार्षद के पति को गोलियों से भून कर उतारा मोैत के घाट

Spread the News

पटना।  इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेलगाम अपराधियों ने एक बार फिर से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।  पटना के दीघा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए निगम पार्षद के पति को गोली मार दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पटना के कुर्जी मोड़ इलाके में अपराधियों ने आज सुबह निलेश मुखिया को गोली मारी है। नीलेश मुखिया पूर्व में मुखिया भी रह चुका है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अपराधियों ने नीलेश मुखिया के कुर्जी मोड़ स्थित कार्यालय में 5 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें से 2 गोली नीलेश को लगी है। वहीं इस घटना के बाद से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments