Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

रंजिश के चलते भिड़े दो पक्ष- जमकर चले तेजधार हथियार, मारपीट के दौरान कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त

Spread the News

लुधियाना।  शहीद भगत सिंह नगर में दो पक्षों में जमकर तेजधार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों के 10 से 12 लोग घायल हुए है। इलाके में लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई। मारपीट के दौरान मोहल्ले में कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। पहले पक्ष से राजिंद्र ने बताया कि दो दिन पहले इलाके में कुछ बच्चे आपस में लड़ रहे थे। उन बच्चों की लड़ाई वह रोकने गए थे, लेकिन उनके परिजन उन्हें गलत समझ बैठे। जो बच्चे लड़ रहे थे उनमें से एक बच्चे के परिवार से एक महिला ने लड़ाई की टेंशन ले ली, जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। उन्हीं लोगों ने रविवार को रंजिश के चलते कुछ युवकों को इलाके में बुलाया और जमकर उत्पात मचाया।

35 से 40 लोग कारों में आए
राजिंद्र मुताबिक 35 से 40 लोग कारों में उनके मोहल्ले में घुसे और मारपीट करने लगे। हमलावरों की अगुवाई प्रिंकल नाम के युवक ने की। उसके साथ एक सुरक्षा कर्मचारी भी मौजूद था। युवकों द्वारा की गई मारपीट सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। राजिंद्र सिंह मुताबिक उनके परिवार के जसप्रीत सिंह, संदीप सिंह, जशनदीप, गुरविंदर सिंह और चरणजीत कौर घायल हुई हैं। उन्होंने घर की छतों पर चढ़ कर अपनी जान बचाई।

घर में घुस कर किया हमला
वहीं दूसरे पक्ष की घायल हरप्रीत सिंह, मनप्रीत कौर, इशप्रीत सिंह, चरणजीत सेठी, पारस और अरुण घायल हैं। मनप्रीत कौर ने बताया कि दो दिन पहले उनके घर में घुस कर करीब 10 से 15 लोगों ने हमला किया था। उस हमले में उनका बेटा और वह गंभीर घायल हो गए थे।

उन्होंने इलाका पुलिस को सूचित कर दिया था। इसी मामले में रविवार को थाने में सुनवाई थी। इस दौरान फिर पड़ोसियों ने उन पर हमला किया है। दोनों पक्षों की शिकायत लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरे पक्ष के प्रिंकल ने कहा कि उनका इस झगड़े से कोई लेना-देना नहीं है। थाना में चरणजीत सेठी के साथ मामले की राजीनामा के लिए जा रहे थे। इतने में कुछ लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें झड़प से बाहर किया। प्रिंकल मुताबिक सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कार्रवाई करे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments