Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पहुंची वाघा सरहद- BSF की तरफ से बनी गेस्ट ऑफ ऑनर; रिट्रीट देख हुईं खुश

Spread the News

अमृतसर। बॉलीवुड व तमिल फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अमृतसर पहुंची हैं। कियारा देर शाम अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट देखते हुए स्पॉट हुई हैं। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की तरफ से कियारा की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और शाम रिट्रीट में पहुंचने पर धन्यवाद भी किया गया है।

कियारा आडवाणी 29 जून को फिल्म सत्यप्रेम की कथा के रिलीज के बाद से ही रिलेक्स समय बिता रही है और इंटरव्यू व स्पेशल शूट्स में दिख रही हैं। अमृतसर भी वह एक शूट के सिलसिले में पहुंची हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम अमृतसर पहुंची कियारा आज भारत- पाकिस्तान बॉर्डर पर BSF सैनिकों के साथ समय बिताएंगी।

रिट्रीट देख खुश हुई कियारा
कियारा आडवाणी बीती शाम अटारी बॉर्डर पर पहुंची। इस दौरान BSF ने भी उन्हें गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मान दिया। BSF अधिकारियों के साथ बैठ उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी को देखा और उसके बाद BSF के जवानों के साथ तस्वीरें भी क्लिक की हैं। रिट्रीट देख कियारा आडवाणी काफी खुश दिखीं। इतना ही नहीं, रिट्रीट देखने पहुंचे सैलानियों के लिए भी कियारा आडवाणी का आना एक सरप्राइज था। कियारा को देख सैलानी भी काफी खुश हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments