Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में ग्राहक को लेकर आपस में भिड़े 2 दुकानदार , मारपीट कर सड़क पर फेंका सामान

Spread the News

लुधियाना, 6 दिसंबर | जिले के गांधी नगर बाजार, जो कपड़ों का थोक बाजार है, में एक ग्राहक को लेकर बाजार के दो दुकानदारों के बीच मारपीट हो गयी। मामला इतना बढ़ गया कि पहले एक दुकानदार पर दूसरे दुकानदार और उसके कर्मचारियों ने हमला कर दिया, फिर उसे जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक दिन पुराना है, जिसमें दुकानदार आपस में मारपीट कर रहे हैं। वीडियो में एक दुकानदार और उसके कर्मचारी दूसरे दुकानदार को बेरहमी से पीट रहे हैं। जबकि आसपास खड़े दुकानदार मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं। कुछ आरोपी दुकानदार को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीट रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह कारोबारी को जिस लोहे की बेंच पर बैठता था उसी से पीटा गया और दुकान का सामान बाहर सड़क पर फेंक दिया गया। पीड़ित व्यवसायी के मुताबिक, उन्हें हजारों का नुकसान हुआ और कुछ लोगों ने उनके साथ बेरहमी से दुर्व्यवहार और मारपीट की। जिसके बारे में पुलिस को भी जानकारी दी जा रही है।

मामला एक ग्राहक का बताया जा रहा है। कुछ दुकानदारों ने बताया कि बाजार में ग्राहकों को लेकर अक्सर दुकानदार आपस में झगड़ते रहते हैं, जो गलत है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को यहां गश्त जारी रखनी चाहिए। कुछ लोग बाजार में खुलेआम गुंडागर्दी करते हैं। पुलिस को इनसे सख्ती से निपटना चाहिए।

मामला बढ़ता देख मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद दोनों गुट के लोग शांत हुए। थाना डिवीजन नंबर 4 के SHO ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments