Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर ! पंजाब में होने वाले नगर निगम चुनाव लड़ेगा अकाली दल

Spread the News

चंडीगढ़, 6 दिसंबर | अमृतसर में सुखबीर सिंह बादल पर हमले की नाकाम कोशिश के बाद शिरोमणि अकाली दल ने आज चंडीगढ़ में कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक में डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने पार्टी से नगर निगम चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं पिछले महीने हुए उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया गया था। इसके साथ ही बैठक से पहले बिक्रम मजीठिया ने एक बार फिर अमृतसर के एसपी हरपाल चीमा पर सवाल उठाए हैं।

इस बैठक से पहले शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी आज दोपहर अमृतसर में जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 9 दिसंबर को अमृतसर में बैठक बुलाई है।

आज चंडीगढ़ में हो रही बैठक के दौरान डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने घोषणा की है कि अकाली दल आगामी 4 नगर निगम और 45 निगम चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments