Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

बाढ़ में बहकर दो भारतीय युवक पहुंच गए पाकिस्तान- पाक रेंजर्स ने भारतीय रेंजर्स को दी जानकारी

Spread the News

नई दिल्ली/ चंडीगढ़।  बाढ़ में बहकर दो भारतीय युवक पाकिस्तान पहुंच गए हैं। गजनीवाला चेक पोस्ट पर हुई फ्लैग मीटिंग के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय रेंजर्स को इसकी जानकारी दी। दोनों युवक पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दो भारतीय नागरिक बाढ़ में बहकर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों युवक पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं।

आज फिरोजपुर के गजनीवाला में एक बैठक के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय रेंजर्स को इसकी जानकारी दी है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। युवकों की पहचान रतनपाल पुत्र महिंदर सिंह और हरविंदर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों लुधियाना के रहने वाले हैं। बीएसएफ की 182वीं बटालियन गजनीवाला गांव के पास स्थित है। इसके साथ ही पाकिस्तान रेंजर्स और बीएसएफ के बीच एक फ्लैग मीटिंग भी हुई। हालांकि, बीएसएफ इस संबंध में ज्यादा जानकारी देने को तैयार नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments