नई दिल्ली/ मुम्बई। जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने चलती ट्रेन में अपने साथियों पर गोली चला दी। यह घटना मुंबई जा रही जयपुर-मुंबई पैसेंजर में हुई। फायरिंग ट्रेन के B5 कोच में हुई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें आरपीएफ के एक एएसआई और तीन यात्री शामिल हैं। आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह ने गोली चला दी। घटना वापी और बोरीवली मीरा रोड स्टेशन के बीच हुई। जीआरपी मुंबई के जवानों ने चेतन सिंह को मीरा रोड बोरीवली से हिरासत में ले लिया है।



