Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर: पानीपत से J&K जा रहे गौमास से भरे ट्रक को पठानकोट चौक पर पकड़ा, लोगों में भारी रोष

Spread the News

जालंधर, 4 दिसंबर | बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं ने गुप्त सूचना के आधार पर पठानकोट चौक पर पानीपत से आ रहे गोमांस से भरे ट्रक को पकड़ लिया है। मामले की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पानीपत की तरफ से बीफ (गाय का मांस) से भरा एक ट्रक आ रहा है, इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जाल बिछाया और पकड़ लिया। उक्त ट्रक का पीछा किया गया बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया कि पठानकोट चौक पर जाम के कारण ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने में असफल रहा।

Svg%3E

जिसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तुरंत मामले की सूचना थाना 8 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ट्रक के सामने अपनी गाड़ी रोक दी और ट्रक चालक समेत तीन लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए ट्रक से भारी मात्रा में गोमांस बरामद होने से बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पठानकोट चौक पर काफी देर तक हंगामे के बाद थाना 8 के SHO ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और युवक को ट्रक समेत थाने ले गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments