बठिंडा, 4 दिसंबर | बठिंडा में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भाई ने बहन और अपने जीजे की अपने साथियों संग मिलकर तेजधार हथ्यारों से हत्या कर दी है। मृतक लड़का पंजाब पुलिस में सिपाही था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बठिंडा के तुंगवाली गांव की है, जहां कुछ साल पहले लड़की और लड़के ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिसके बाद वे अपनी पत्नी के साथ बठिंडा में ही रहने लग गया था। कुछ दिन पहले बेअंत कौर अपने मायके गांव तुंगवाली में गई हुई थी, जिसके बाद पुलिसकर्मी युवक उससे मिलने वहां पहुंच गया। वहां पहुंचते ही मृतक जगमीत सिंह पर उसके साले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। अपने पती को बचाने के लिए जब लड़की बीच में आई तो हमलावरों ने उसपर भी हमला कर दीया।
पड़ोसियों का दावा है कि रविवार देर शाम हेड कांस्टेबल शराब पीकर आया था। उसने वहां आकर अपने ससुर को ललकारा। जिसके बाद हालात बिगड़ गए। उसी समय लड़की का भाई आ गया। उनकी आपस में बहस हो गई। जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के भाई संदीप सिंह के बयान पर काका सिंह, हंसा सिंह, बलकरन सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



