मोगा। जानकारी के मुताबिक एक निजी स्कूल बस को सीमेंट से भरे बैग ले जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कई बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। एक बस एस बी आर गुरुकुल स्कूल की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा मेहना गांव के पास हुआ है। इस हादसे में 25-30 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से बच्चों के माता-पिता सदमे में हैं। सभी बच्चों को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह निजी स्कूल की दोनों बसें बच्चों को लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं, लेकिन इसी बीच सीमेंट की बोरियां लेकर आ रहे ट्रक ने दोनों बसों में टक्कर मार दी।



