Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

एक्स गर्लफ्रेंड को ब्रेकअप के बाद डांस टीचर ने किया ब्लैकमेल- पैसे लेकर दोस्तों संग बनवाए संबंध

Spread the News

बेंगलुरु।  बेंगलुरु में एक 28 साल के डांस टीचर ने कथित रूप से अपनी 23 साल की पूर्व प्रेमिका के साथ एक साल में कई बार रेप किया और उसके अंतरंग वीडियो और फोटो से उसे ब्लैकमेल करता रहा। 23 वर्षीय छात्रा के शिकायत दर्ज कराने के बाद कोडिगेहल्ली पुलिस ने रविवार को निजी स्कूल के डांस मास्टर एंडी जॉर्ज सहित उसके दो दोस्तों, 28 वर्षीय संतोष और 30 वर्षीय शशि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती और फिर प्यार
रिपोर्ट के अनुसार जॉर्ज विद्यारण्यपुरा का रहने वाला है और बाकी दो लोगों का इलाका भी आसपास का ही था। पीड़िता बेरोजगार है और उत्तरपूर्व बेंगलुरु में अपने माता-पिता के साथ रहती है। पुलिस ने बताया कि जॉर्ज की दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती हुई थी, इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। जब वे दोनों साथ में थे उस दौरान उन्होंने कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो बनाए थे। रिपोर्ट बताती है कि जब दोनों प्यार में थे, जॉर्ज पीड़िता को अपने घर लेकर गया था। इसके अलावा दोनों शहर से बाहर भी घूमने गए थे और साथ में समय बिताया करते थे। आरोपी ने अपने मोबाइल पर उनके अंतरंग पलों को कैद कर लिया था।

 3000 से 5000 लेकर दोस्तों से लेकर बनवाए संबंध
जून 2021 में, जब महिला को आरोपी के बारे में सच्चाई मालूम हुई तो उसने अपना नाता उससे तोड़ लिया। यह बात आरोपी को बर्दाश्त नहीं हुई और वह पीड़िता को वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने लगा। इसी धमकी को हथियार बनाकर उसने कई जगह पर कई बार उसके साथ रेप किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्ज ने पीड़िता की जानकारी अपने दो दोस्तों के साथ भी साझा की। फिर उसने पीड़िता पर दोनों दोस्तों से मिलने और उनके साथ यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। जॉर्ज ने संतोष और शशि के साथ भी पीड़िता के निजी पलों को रिकॉर्ड कर लिया था. यही नहीं रिपोर्ट बताती है कि जॉर्ज ने युवती से संबंध बनाने के एवज में अपने दोस्तों से 3000 से 5000 रुपये तक वसूले। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments