Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

आर्थिक तंगी से परेशान हो पूरे परिवार ने झील में लगाई छलांग, मां-बेटे की मौत

Spread the News

बठिंडा। यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। यहां से एक परिवार ने झील में छलांग लगा दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है, जिसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि आर्थिक परेशानी के चलते पूरे परिवार ने यह कदम उठाया।

शुक्रवार की सुबह एक महिला समेत 3 लोग झील पर गए और झील में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान कैलाश रानी और उनके बेटे पबनीश कुमार के रूप में हुई है, जबकि सुरिंदर घायल हो गया।

मृतक के दोस्त ने बताया कि उसके पास सुरिंदर का फोन आया था। अलविदा कहते ही उन्होंने फोन काट दिया। वह काफी दिनों से परेशान था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस के मुताबिक अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पूरे परिवार ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments