जालंधर, 28 दिसंबर | वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, भोगपुर में चेयरपर्सन परमजीत कौर के नेतृत्व में शहीदी सप्ताह के दौरान चार साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान स्कूली बच्चों को चारों साहिबजादों के जीवन और उनके द्वारा धर्म के लिए दिए गए बलिदान के बारे में जानकारी दी गई और उनके जीवन पर बनी फिल्म दिखाई गई। बच्चों को बताया गया कि सिख धर्म का इतिहास बलिदानों से भरा है।
स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रस्तुत की गईं जिसमें कविताएँ, कहानियाँ, लेख आदि शामिल थे जो साहिबज़ादों की शहादत को बयान करते है, श्रीमती परमजीत कौर ने कहा कि हमें अपने बच्चों को छोटी उम्र से ही इतिहास से जोड़ना चाहिए। जिसकी शिक्षा से वे अपने जीवन में एक आदर्श नागरिक बन सकें। इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।




