Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना: पड़ोसी ने बनाया 7 साल की बच्ची को हवस का शिकार, पुलिस कार्रवाई में हुआ बड़ा खुलासा

Spread the News

लुधियाना , 28 दिसंबर | लुधियाना में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला आया है। जहां एक युवक ने पड़ोस में रहती 7 साल की बच्ची को हवस की शिकार बनाया। घटना के बारे में तब पता चला जब मां उसे ढूंढने निकली और घर से कुछ दूर सुनसान जगह पर बच्ची रोते हुए मिली, बच्ची के कपड़े खून से सने हुए थे। पुलिस ने आरोपी लड़के के उपर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और ये भी बताया की आरोपी लड़के के उपर पहले भी दुष्कर्म का केस चल रहा है।

जानकारी के अनुसार आरोपी प्रभजोत 2 महीने पहले ही उस इलाके में रहने आया है। पड़ोस में रहने के कारण 7 साल की बच्ची भी उससे घुल मिल गई। इसी चीज का फायदा उठा आरोपी ने बच्ची को खाने की चीज दिलाने का झांसा दे घर के पास ही सुनसान जगह में ले गया और उसके साथ रेप कर वहां से फरार हो गया।

काफी देर हो जाने पर जब बच्ची घर नहीं लौटी तो मां उसे ढूंढने निकली तो घर से कुछ दूरी पर ही बच्ची उसे खून से सनी हालत में रोते हुए मिली। बच्ची ने बताया कि अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। इस घटना की पूरी सूचना फौरन ही पुलिस को दे दी गई। बच्ची को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

आरोपी पर पहले भी कुकर्म का केस
पुलिस के जांच अधिकारी सतविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रभजोत सिंह के खिलाफ धारा IPC 376-E,6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह यहां अपने रिश्तेदार के पास रहने के लिए आया था। अभी वह फरार है। उस पर पहले थाना डेहलों में भी किसी बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला दर्ज है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments