अमृतसर,7 मार्च। आध्यात्म के केंद्र सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में आज सुबह करीब 9 बजे एक दुखद हादसा हो गया, जब एक श्रद्धालु दुख भंजनी बेरी के पेड़ के नीचे बने कुंड से स्नान करके बाहर आ रहा था, तभी उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया। और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा और ड्यूटी के दौरान तैनात सेवादार द्वारा तुरंत उन्हें गुरुद्वारा शहीदां साहिब के पास श्री गुरु रामदास चैरिटेबल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



