Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

Jalandhar News: बब्बर खालसा संगठन के 3 आतंकी हथियारों सहित गिरफ्तार

Spread the News

जालंधर,7 मार्च। गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी संगठन के 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बब्बर खालसा संगठन के कहने पर बड़ी हत्या को अंजाम देना था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध हथियार और 15 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी साझा की है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) समर्थित आतंकी मॉड्यूल द्वारा पंजाब में एक और बड़ी हत्या की योजना को विफल कर दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगरूप सिंह उर्फ जग्गा, सुखजीत सिंह उर्फ सुखा और नवप्रीत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मॉड्यूल को अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नवाशहरिया द्वारा संचालित किया जा रहा था। गोपी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंडा का करीबी सहयोगी है। इसके साथ ही उसका सहयोगी लाडी बकापुरिया भी शामिल है। जो वर्तमान में ग्रीस में रहता है।

एसएसओसी अमृतसर में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच चल रही है। आरोपियों से पुलिस ने 4 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किए हैं। जिसमें एक ग्लॉक पिस्तौल 9 एमएम (01 मैगजीन और 06 कारतूस), एक पिस्तौल पीएक्स 5 स्टॉर्म (बेरेटा) (01 मैगजीन और 04 गोलियां), एक देशी 30 बोर पिस्तौल (01 मैगजीन और 04 कारतूस) और एक देशी 32 बोर पिस्तौल (01 मैगजीन और 08 कारतूस) शामिल हैं। जल्द आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments