Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा, परिवार के 5 लोग जिंदा जले

Spread the News

उत्तर प्रदेश| उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक घर में आग लगने से एक महिला और तीन नाबालिग समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित घर में आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार आग चूल्हे से लगी थी। उन्होंने कहा, प्रति व्यक्ति चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

ग्राम सभा शाहपुर निवासी गुड़िया (32) की शादी दोहरीघाट के रमाशंकर राजभर से हुई थी। गुड़िया के अभिषेक(12), दिनेश (10), अंजेश(6) थे। पति रमाशंकर से विवाद के बाद गुड़िया पांच सालों से अपने मायके शाहपुर में ही रहती थी। गुड़िया के साथ उसकी बहन शिव कुमारी की बेटी चांदनी (14) भी थी। मंगलवार रात नौ बजे गुड़िया और चारों बच्चे खाना खाकर सो गए। रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। नींद में होने के कारण झोपड़ी से कोई निकल नहीं सका। आग की चपेट में आने से पांचों की मौके पर ही मौत हो गई।

एडीजी जोन रामकुमार ने कहा कि शाहपुर गांव में आग लगने की वजह से पांच लोगों कीा मौत हो गई। एसपी, डीआईजी समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments