Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

सलैया रेलवे स्टेशन पर ट्रैक से मिट्टी बही, बीना-कटनी रूट पर ट्रेनें प्रभावित

Spread the News

Svg%3E

सभी ट्रेनों को रोका गया है, मौके पर रेलवे विभाग के अधिकारी, जीआरपी आरपीएफ पुलिस मौजूद है,सुधार कार्य जारी

कटनी। कटनी- बीना रेलखंड के सलैया स्टेशन से दो किमी. दूर रेलवे ट्रैक की मिट्टी धंस जाने से ट्रैक से आवागमन बाधित रहा। सुधार कार्य के बाद सुरक्षा को देखते हुए धीमी गति से ट्रेनों को निकाला जा रहा है। जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण सलैया रेलवे स्टेशन से दो किमी. पहले डाली गई तीसरी लाइन की मिट्टी का कटाव हो गया और उसके चलते डाउन ट्रैक की मिट्टी भी कट गई। सुबह पटरियों कर्मचारियों ने मिट्टी धंसी देखकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों को छोटे स्टेशनों में रोका गया और उसके बाद दमोह व कटनी से पहुंची टीमों ने सुधार कार्य शुरू कराया।

सलैया के पास अत्याधिक बारिश होने के कारण ट्रेन की पटरी मिट्टी में धंसी

मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए मलबा डालकर उसमे बोरियां रखी गई। इस बीच कटनी से रेलवे के अधिकारियों के साथ आरपीएफ व जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ट्रेनों को रोक रोककर निकाला गया। सुधार कार्य के बाद ट्रेनों को निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान सिंगरौली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस, रेवांचल एक्सप्रेस, दयोदय एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस देरी से चल रही हैं।

कटनी बीना मेमू को जरुआ खेड़ा स्टेशन से पहले समाप्त कर दिया गया तो कामायनी एक्सप्रेस को बीना से सीधे नैनी स्टेशन चलाया गया है। क्षेत्रीय रेल प्रबंधक आशीष रावलानी ने बताया कि प्रारंभिक सुधार कर ट्रेनों को निकालने का काम शुरू हो गया है। बाकी कार्य भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कटनी रेलवे सेक्शन का क्षेत्र नही है लेकिन जिले से भी टीम मौके पर भेजी गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments