Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन की ओर से शहर की टापर बच्चियों को किया गया सम्मानित

Spread the News

 

Svg%3E

Svg%3E Svg%3E Svg%3E

 

Svg%3E

Svg%3E

अमीर ए हलका ( पंजाब) जमाते इस्लामी हिंद मुहम्मद नज़ीर साहिब  ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बता कर भव्य जीवन जीने की दी प्रेरना

मुख्य अतिथि के रुप में जनाब रमज़ान सईद साहिब ने की शिरकत

अमीर ए मुकामी ( मालेरकोटला) डा. मुहम्मद इरशाद की निगरानी में प्रोग्राम का हुआ संचालन

मालेरकोटला।  जमात ए इसलामी हिंद की गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन की ओर से स्थानीय ऑफिस जमाअत इस्लामी हिंद शेरवानी गेट मालेरकोटला में शहर का नाम रोशन करने वाली बच्चियों का सम्मान करने के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला मालेरकोटला से संबंधित विभिन्न स्कूलों के 10 वी एवं 12 वीं जमात में मैरिट में आने वालों ओैर स्कूल में टाप करने वाली बच्चियों को अवार्डज़ के साथ सम्मानित किया गया। इस समागम में कुल 16 छात्राओं को सम्मानित किया गया।

जिस के तहत 10 वीं जमात से संबंधित बुशरा ( जिले में पहला एवं पंजाब में 5 वां स्थान) लीज़ा शाही,बरलीन कोैर,गुहलीन कोैर, सानिया खान, मरियम एवं 12 वीं जमात से संबंधित आइशा खालिद ( जिले में पहला स्थान) समर, इरम,कोमल प्रीत कोैर, मिसबाह,फातिमा,सिदरा तहसीन,जशनप्रीत कोैर,इकरा, सानिया फारूकी को सम्मानित किया गया। इस समारोह में अमीर ए हलका ( पंजाब) एवं अमीर ए मुकामी ( मालेरकोटला) डा. मुहम्मद इरशाद की निगरानी में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जनाब रमज़ान सईद साहिब मोैजूद रहे। जिन्होंने छात्राओं की होैसला अफजाई करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि मालेरकोटला की छात्राऐं इसी प्रकार अपने माता- पिता ओैर मालेरकोटला का नाम रोशन करती रहें।  इस अवसर पर अमीर ए हलका ( पंजाब) जमाते इस्लामी हिंद मुहम्मद नज़ीर साहिब ने भी छात्रोओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का मूल महत्व साझा किया ओैर छात्राओं को अपने जीवन में अधिक तरक्की करने के लिए प्रेरित किया। यह समागम जी आई ओ की प्रेज़ीडेंट अदीना खालिद,सचिव ज़ोया तनवीर एवं जी आइ ओ की समूह टीम के सदस्यों की ओर से आयोजित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments