Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

9वां गतका नेशनल कप पंजाब की टीम ने जीता – दिल्ली और चंडीगढ़ की टीमें दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं

Spread the News

विजेता टीमों को राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल और डी.सी कपूरथला ने पुरस्कार बांटे

सुल्तानपुर लोधी, 5 जून (डा सुनील धीर) सीचेवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्मल कुटिया पंजाब ने 9वां एक ओंकार गतका नेशनल कप जीता। दिल्ली की टीम 73 नंबर के साथ दूसरे, जबकि चंडीगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल और कपूरथला के डी.सी कैप्टन करनैल सिंह ने पुरस्कार बांटे। इनमें फ्री स्टिक व सिंगल स्टिक प्रतियोगिता कराई गई। संपूर्ण शास्त्रों सहित व्याख्यात्मक कार्य भी दिखाए गए थे। उल्लेखनीय है कि संत अवतार सिंह जी की 35वीं बरसी को समर्पित 7 दिवसीय खेल मेले का आज समापन हो गया है।

इस खेल मेले में कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, कबड्डी और गतके प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
9वें नेशनल गतका कप के आखिरी दिन बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस मौके पर संत लीडर सिंह और संत गुरमेज सिंह सैदराना साहिब समेत अन्य शख्सियतें मौजूद रहीं। राष्ट्रीय स्तर पर दो दिवसीय गतके प्रतियोगिता में काफी रोचक व रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस राष्ट्रीय गतका टूर्नामेंट में देश के 21 राज्यों की टीमों ने भाग लिया जिसमें 650 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे। हेरिटेज स्पोर्ट गतका में बड़ी संख्या में लड़कियों ने भी हिस्सा लिया। संत सीचेवाल ने टूर्नामेंट की सफलता पर सभी को बधाई देते हुए इस दो दिवसीय टूर्नामेंट के समापन की घोषणा की। इस टूर्नामेंट के आयोजन में गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया और पंजाब गतका एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बड़ी भूमिका रही।
इस मौके पर राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने इन प्रतियोगिताओं में पिछड़े खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया और उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए कहा। कोच गुरविंदर कौर व तेजिंदर सिंह ने बताया कि इन गतका प्रतियोगिताओं में तीन आयु वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। इनमें अंडर-14, अंडर-19 और अंडर-25 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में देश भर से आई खिलाड़ियों में करीब 200 लड़कियां हैं। इनमें फ्री स्टिक व सिंगल स्टिक प्रतियोगिता कराई गई। उन्होंने कहा कि सीचेवाल में पहली बार मैट पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस मौके पर संत सुखजीत सिंह सीचेवाल, सुरजीत सिंह, सरपंच जोगा सिंह, सरपंच तीर्थ सिंह, आप नेता रतन सिंह कक्कड़ कलां, हरजिंदर सिंह समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments