Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

कपड़े उतारे और नहर में कूद गए, सोशल मीडिया पर पाक के रक्षा मंत्री की लोग कर रहे जमकर बेईज्जती

Spread the News

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार के मंत्री अपने बयानों व कई बार अजीबोगरीब हरकतों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपने बयान को लेकर नहीं बल्कि हैरान कर देने वाले हरकत के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 73 वर्षीय ख्वाजा आसिफ अचानक अंडर गारमैन्टस पहन कर नहर में छलांग लगा दी। अब लोग उनकी जमकर फिरकी ले रहे हैं। साथ ही मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ अक्टूबर में संभावित चुनाव के मद्देनजर अपने गांव सियालकोट गए हुए थे। इस दौरान उनके साथ काफी अधिक संख्या में समर्थक भी मौजूद थे। इस बीच रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपने समर्थकों के बीच अंडर गारमैन्टस पहनकर नहर में छलांग लगा दी। वह काफी देर तक पानी में बच्चों की तरह नहाते रहे। घटना रविवार की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आसिफ गर्मी से इस कदर परेशान थे कि उन्होंने पुल पर पहुंचते ही ड्राइवर से गाड़ी रोकने को कहा।इसके बाद ख्वाजा आसिफ ने अपने कपड़े उतारे और ढेर सारे समर्थकों के बीच पुल पर चढ़कर नहर में छलांग लगा दी। वहीं रक्षा मंत्री के नहर में कूदने का वीडियो वायरल होने के बाद लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बता रहा है तो कोई इसे खतरनाक बता रहा है। बता दें कि पाकिस्तानी रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ अपने विवादित बयानों को भी लेकर चर्चा में रहते हैं।

हाल ही में उन्होंने सेना के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के आर्थिक हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि पाकिस्तान पहले से ही दिवालिया हो चुका है। इसपर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी नाराजगी जाहिर की थी। इसके अलावा रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ इमरान खान पर आतंकियों का साथ देने का आरोप लगा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments