Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

पति से चल रहे विवाद का उठाया फायदा-शादी का झांसा देकर NRI महिला से किया रेप

Spread the News

लुधियाना। लुधियाना में NRI महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला अमेरिका की रहने वाली है। महिला आरोपी के परिवार को पहले से जानती थी। इसी वजह से आरोपी का उसके घर आना-जाना था। पीड़िता ने 29 जून को जसमेल सिंह के खिलाफ थाना कुमकलां में शिकायत दी थी। पुलिस ने करीब डेढ़ महीने बाद मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि उसकी पति के साथ मनमुटाव चल रहा था। उसके अपनी परेशानियां जसमेल के साथ शेयर की थी। पति के साथ चल रहे विवाद का फायदा उठाकर जसमेल सिंह ने उसे शादी करने का झांसा दिया। बाद में उसने शारीरिक संबंध बना लिए। वह उससे कई दफा लाखों रुपए ले चुका है।

आखिर में जब महिला ने जसमेल सिंह पर शादी करने का दबाव डाला तो वह मुकर गया। थाना कुमकलां पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद शिमलापुरी गिल रोड के रहने वाले जसमेल सिंह के खिलाफ धारा 376, 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments