Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब रोडवेज का आज नहीं होगा चक्का जाम, कर्मचारियों ने हड़ताल का फैसला लिया वापिस

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब में आज रोडवेज की बसों का नहीं होगा चक्का जाम। पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट इंप्लाइज यूनियन ने अपनी 3 दिवसीय हड़ताल और जाम खत्म कर दिया है। जिसके चलते सभी बसें सामान्य दिनों की तरह चलेंगी। दरअसल, मुख्यमंत्री से पैनल मीटिंग कराने का आश्वासन मिलने के बाद ठेका कर्मचारियों ने यह फैसला वापस ले लिया है।

कर्मचारी युनियन के नेताओं का कहना है कि हड़ताल वापसी की जानकारी सभी को दे दी गयी है। कर्मचारियों की मांग है कि ट्रांसपोर्ट से ठेका प्रथा खत्म की जाए। जीएसटी से जो 20 से 25 करोड़ रुपए बचे हैं, सरकार को कर्मचारियों के कल्याण पर खर्च करने चाहिए। कच्चे कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही कर्मचारियों की मांग है कि किलोमीटर स्कीम को खत्म कर रोडवेज के बेड़े में बसें शामिल की जाएं। रोडवेज में रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की जाए, लेकिन यह भर्ती आउटसोर्स या अनुबंधित नहीं बल्कि सीधी होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments