Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

तोैहीन तिरंंगे कीः रेलवे अधिकारी सचिन गोयल ने जूते पहनकर फहराया कोैमी तिरंगा- सैल्यूट करना भी भूले

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में 15 अगस्त को तिरंगे का अपमान करने का मामला सामने आया। इसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो रेलवे स्टेशन नजदीक बने इलेक्ट्रिक लोको शेड की है। रेलवे कर्मचारियों द्वारा यहां आजादी दिवस पर तिरंगा फहराया गया, लेकिन इस दौरान रेलवे अधिकारी जूते समेत डाइस पर चढ़े और बाद में तिरंगे को सैल्यूट करना भी भूल गए।

दरअसल, तिरंगा फहराने के लिए इलेक्ट्रिक लोको शेड के सीनियर DEE सचिन गोयल को बुलाया गया था। वह ध्वजारोहण की रस्म अदा करने के समय जूते पहनकर ही झंडे की डाइस पर खड़ा हो गए। ध्वजारोहण करके के बाद सभी कर्मचारियों द्वारा झंडे के आगे सैल्यूट किया, लेकिन अधिकारी द्वारा तिरंगा को सैल्यूट भी नहीं किया गया।

DRM बोले- इस तरह अपमान करना गलत
फिरोजपुर मंडल के DRM संजय साहू ने कहा कि यदि किसी ने भी इस तरह तिरंगा को अपमानित किया है वो सरासर गलत है। चाहे कोई भी व्यक्ति हो हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए। यदि इस मामले में मेरे पास कोई लिखित शिकायत आती है तो मामले की जांच करवा जरूर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments