Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

आज 53 और पंजाबियों को किया जाएगा निर्वासित,तीसरा जहाज आएगा आज

Spread the News

नई दिल्ली/ चंडीगढ़ 16 फरवरी।  अमेरिका से 116 अवैध भारतीय अप्रवासियों के दूसरे जत्थे को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 शनिवार रात 11.32 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा। इनमें से 65 पंजाब से, 33 हरियाणा से, 8 गुजरात से, 2-2 यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान से और 1-1 हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और गोवा से हैं।

पिछली बार की तरह, लौटने वाले भारतीयों को हथकड़ी और बेड़ियाँ पहनाई गईं जिन्हें उतरने से पहले हटा दिया गया। फ्लाइट में महिलाओं और बच्चों को हथकड़ी नहीं लगाई गई थी, केवल पुरुषों को हथकड़ी लगाई गई थी। अवैध भारतीय अप्रवासियों को उनके राज्यों में वापस भेजा जा रहा है. साथ ही, अमेरिका से एक तीसरा विमान लगभग 157 भारतीयों को लेकर आज अमृतसर पहुंचेगा। जिनमें से करीब 53 प्रवासी पंजाब के हैं।

तीसरा जहाज आज आएगा
विदेश मंत्री जयशंकर ने संसद में बयान दिया था कि अमेरिका में अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जाती है। इससे पहले 5 फरवरी को 104 भारतीयों को अमेरिका से वापस लाया गया था. अब तीसरा अमेरिकी विमान रविवार 16 फरवरी को अमृतसर भेजा जाएगा. वहां 157 अवैध अप्रवासी भारतीयों के पहुंचने की संभावना है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments