Home पंजाब कर्ज़ से तंग आकर ट्रेन के सामने कूदकर किसान ने की आत्महत्या...

कर्ज़ से तंग आकर ट्रेन के सामने कूदकर किसान ने की आत्महत्या ,तीन बहनों का था ईकलौता भाई

Svg%3E
Spread the News

लुधियाना।  खन्ना शहर में कर्ज से परेशान एक किसान ने आत्महत्या कर ली। उसके घर पर रोज़ पैसे लेने वाले आते थे। इससे दुखी होकर उन्होंने श्री वैष्णो देवी से कामाख्या जाने वाली ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

हादसे की सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने खन्ना स्टेशन मास्टर को दी। जीआरपी खन्ना मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक का नाम सतजीत सिंह (36) है।

खन्ना जीआरपी प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने दोपहर में वैष्णो देवी और कामाख्या के बीच चल रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। वह मौके पर मर गया। मृतक अपने पीछे मां, पत्नी और 9 साल का बेटा छोड़ गया है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। पिता की मौत के बाद सतजीत सिंह ने तीनों बहनों की शादी धूमधाम से करवाई थी।

परिजनों के मुताबिक उस पर 12 लाख रुपए का कर्ज़ था। बहन की शादी के लिए उसने 7 एकड़ में से 2 एकड़ जमीन बेच दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खन्ना में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।