Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

मामूली कहासुनी के बाद पत्नी को उतारा मौत के घाट,चोरी चोरी कर रहा था संस्कार बदबू फैलने पर ऐसे हुआ गिरफ्तार

Spread the News

गुरदासपुर। ज़िले में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी और घर में ही शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की, इस दौरान वह पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अधजले शव को आग से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी से झगड़ा करता था और अक्सर मारपीट करता था। पुलिस दवारा हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की रात दीनानगर के पनियार गांव निवासी संसार चंद ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी की पिटाई की। गंभीर रूप से घायल होने के बाद महेंद्रो (55) की मौत हो गई। दीनानगर थाने के प्रभारी मेजर सिंह ने कहा कि संसार चंद एक मज़दूर था, जिसने घर में ही लाश को आग लगाने की कोशिश की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments