अमृतसर , 25 अगस्त। कोलकता समेत देश में महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार और हत्याओं की घटनाओं को लेकर लोगों में रोश है। इसी क्रम में आल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय प्रधान मानिक अली ने कड़े शब्दों में निंदा की है। इस मौके मानिक अली ने कहा कि महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। डॉक्टर के हत्यारों को संरक्षण देने वाले लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दायर कर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करें।
उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर ममता बनर्जी की सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो, केंद्र सरकार इसमें हस्तक्षेप कर उक्त दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों को कठोर से कठोर सजा दै, ताकि कोई भी दोबारा ऐसी घिनौनी हरकत ना कर सके।
साथ ही सरकार मृतक डॉक्टर की माता एवं हमदर्दों को पर्याप्त सुरक्षा के अलावा पीड़ित परिवार को मुआवजा दे। इस मौके मोहम्मद फिरोज, जावेद ठेकेदार, इनायत ठेकेदार, सिमयूदिल ठेकेदार, एसके सोफिक, एनयुल हक, बशरत, शौकत अली, एसके हलीम, रयान अली, समीर अली, मुख्तार अली, निजामुद्दीन, मोहम्मद रोज़, कासिम मलिक आदि मौजूद थे।



