करतारपुर झंडू सिगा,10 फरवरी। आज पंजाब लोकल बॉडी मिनिस्टर सरदार बलकार सिंह जी द्वारा हेल्थ प्वाइंट क्लीनिक का उद्घाटन किया गया जिसमें डॉक्टर ईशफाक अहमद जिलानी (वरिष्ठ सलाहकार मूत्र रोग विशेषज्ञ) बाबा सरदार जागीर सिंह जी और डा सुबीरा जान (जनरल प्रैक्टिशनर )की तरफ से स्वागत किया गया। इस मौके पर डा जिलानी ने कहा कि मेरे पिता जी एक सूफी कलचर को मानने वाले शख्सियत थे उनके याद में ही मैंने यह सेवा का आरंभ किया है और मैं प्रतिदिन यहां अपना वक्त देकर आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज एवं मशवरा देने के लिए तैयार हूं।
इस मौके पर सरदार बलकार सिंह जी ने जहां इस जज्बे की तारीफ की वही आश्वासन दिया की किसी भी समस्या की बात हो तो पंजाब सरकार उनके साथ मदद के लिए खड़ी है प्रोग्राम की जिम्मेदारी बड़े अच्छे तरीके से बाबा डा दलबीर सिंह,मोहम्मद अकबर अली, रहमत अली टड्डा ने निभाई और आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सरीला जी हलका अध्यक्ष करतारपुर सरदार प्रताप सिंह अध्यक्ष झंडू सिंगा, मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान वकील नईम खान , सीनयर आप नेता एवं आल इंडिया ओल्मा बोर्ड के चैयरमैन मोहम्मद अकबर अली,सीनयर मुस्लिम नेता रहमत अली टड्डा , हल्का अध्यक्ष बुटटा सिंह मौलाना मूसा रजा, मौलाना एजाज नईमी ,मोहम्मद मानु प्रधान, हाजी शफी ,हाजी शरीफ अहमद एडवोकेट प्रवीण नायर मोहम्मद सिकंदर, सरफराज खान, शफीक खान, नजीर अहमद ,अली हुसैन मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।



