Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना: गली के मामुली विवाद को लेकर बैंक मैनेजर की पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात

Spread the News

लुधियाना, 11 फरवरी | राहों रोड पर एक बैंक मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार देर शाम घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बॉल पड़ोस में रहने वाली महिला को जा लगी। महिला ने बच्चों को धमकाया तो विवाद बढ़ गया। बच्चों का पिता रविंदर, जो कि बैंक मैनेजर है, जब महिला से माफी मांगने गया तो आरोप है कि महिला ने अपने पति व आधा दर्जन अन्य को बुलाकर उसकी पिटाई करवा दी।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हमलावर बच्चे के पिता को घसीटते हुए अपने घर तक ले गए। उन लोगों ने वहां उसकी जमकर पिटाई की। वह जमीन पर गिरा तो उस पर डंडे बरसाए गए। एक स्कूटी भी इस दौरान रोड पर गिर गई। हमले में रविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वीडियो में काफी समय तक हमलावर उसे बुरी तरह से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाद में घायल अवस्था में लोगों ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments