Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर के अजनाला के पास लक्खुवाल गांव में चोरों ने स्कूल और गुरुद्वारा साहिब को निशाना बनाया

Spread the News

स्कूल से लाखों रुपये के कंप्यूटर और अन्य कीमती सामान हो गये चोरी 

गुरुद्वारा साहिब के गोलक से पैसे, सीसीटीवी कैमरे और इनवर्टर चोरी

अमृतसर,21 फरवरी। अमृतसर में चोरी की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं और चोर अब सारी हदें पार कर शिक्षा के मंदिर और गुरुद्वारा साहिब में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला अमृतसर की तहसील अजनाला के नजदीक गांव लखुवाल का है जहां चोरों ने गांव के सरकारी स्कूल और गांव के गुरुद्वारा साहिब में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

गांव लाखोवाल के सरकारी स्कूल के अध्यापकों ने बताया कि जब वे सुबह स्कूल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि स्कूल के अंदर कंप्यूटर लैब के दरवाजे टूटे हुए थे और चोरों ने स्कूल के अंदर से कंप्यूटर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। उन्होंने कहा कि अभी तक चोरों की किसी भी तरह से पहचान नहीं हो पाई है और हम पुलिस प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि जल्द से जल्द इन चोरों का पता लगाया जाए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूल में एक गार्ड भी उपलब्ध कराया गया था लेकिन वह गार्ड मौके पर मौजूद नहीं था।
वहीं दूसरी ओर गांव के गुरुद्वारा साहिब में चोरी का मामला सामने आया है और गुरुद्वारा साहिब के गोलक से पैसे चोरी हो गए और चोरों ने इनवर्टर भी चोरी कर लिया, जिसके संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधन ने कहा कि चोरों ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर चोरी की है और गुरुद्वारा साहिब के अंदर लगे कैमरे भी चोरी हो गए हैं।पुलिस प्रशासन से गुरुद्वारा साहिब के लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments