फतेहगढ़ साहिब,21 फरवरी। जानकारी के अनुसार एसएसपी फतेहगढ़ साहिब ने साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न मामलों में 50 लाख की धोखाधड़ी के पीड़ितों को पैसे लौटाए हैं।
इस मौके पर बातचीत करते हुए एसएसपी डॉ. नवजोत ग्रेवाल ने कहा कि साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में उन्होंने 27 पीड़ितों को 50 लाख रुपये लौटाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें ऑनलाइन ठगी से बचना चाहिए, जिसके लिए उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर 1930 भी जारी किया है, जिस पर कॉल करके उपरोक्त शिकायत पुलिस को दी जा सकती है।



