Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में देर रात चोरों ने मोबाइल शॉप को निशाना बना की कुल 10 लाख की लूट

Spread the News

जालंधर, 1 दिसंबर | महानगर के मॉडल हाउस से एक चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोरो ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया है।

जानकारी के अनुसार घुले दी चक्की के पास बीती रात चोरों ने एक मोबाइल शॉप में चोरी की है। चोर दुकान से नए और पुराने मोबाइल फोन, दुकान में रखी एलसीडी और गल्ले में पड़ी नकदी लेकर फरार हो गए। दुकान के मालिक के मुताबिक उन्हें 10 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि 3 चोरों में से 2 चोर दुकान के ऊपरी रास्ते से दुकान में दाखिल हुए और फोन एलसीडी और नकदी लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के बाद थाना 5 की पुलिस ने मौके पर पहुंच CCTV की फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments