इम्फाल, 1 दिसंबर | मणिपुर के उखरुल जिले में हथियारों से लैस लुटेरों ने एक क्षेत्रिय बैंक को निशाना बना कुल 18.8 करोड़ की लूट को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बैंक पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना कईं कर्मचारियों समेत बैंक के शौचालय के अंदर बंद कर दिया। जिसके बाद लुटेरों ने बंदूक की नोक पर कर्मचारी को तिजोरी खोलने के लिए मजबूर किया, और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
उखरूल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।



