फाजिल्का, 18 अक्टूबर | जलालाबाद के तीन गांवों के गुरुद्वारों से गोलके चोरी होने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि गांव घुबाया, चक मोचनवाला और गांव ज्वालावाला के गुरुद्वारों में चोर घुसे, जिन्होंने गुरुद्वारों में रखी गोलकें चोरी कर ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव हीरावाली निवासी जरनैल सिंह और गांव घुबाया के पाठी साहिबों ने बताया कि उन्हें इस बारे में तब पता चला जब उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में आकर देखा कि गोलक गायब है और कुछ अज्ञात व्यक्ति गुरूदवारे में घुसे और गोलक चोरी कर ले गये है। हालांकि इन तीनों मामलों की शिकायत पुलिस से की गई है।
इस संबंध में पुलिस अधिकारी बलकार सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली है कि गांव घुबाया की गोलक में करीब 2000 रुपये थे, जबकि गांव हीरेवाला की गोलक में 1500 रुपये बताए जा रहे हैं। चोरों ने पैसे निकालकर गोलक वहीं फेंक दी और फरार हो गए, जबकि 10 हजार रुपये गांव जोड़ेवाला के गुरुद्वारा साहिब की गोलक में पड़े बताए जा रहे हैं, फिलहाल पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।



