Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर के सूफी गायक के बेटे की मौत, एक्टिवा पर जाते समय हुआ हादसा

Spread the News

जालंधर, 18 अक्टूबर | जालंधर निवासी सूफी गायक बंटी कव्वाल के बेटे की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बस्ती पीर दाद निवासी 15 वर्षीय इवान का बुधवार को एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इवान 10वीं कक्षा का छात्र था। इवान एक्टिवा पर सवार था, जो ई-रिक्शा से टक्कर के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से घायल युवक की गुरुवार रात निजी अस्पताल में मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, इवान 10वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को वह कुछ सामान खरीदने के लिए एक्टिवा से बाजार गया था। जहां अचानक रास्ते में एक कुत्ता आ गया और उसकी एक्टिवा बेकाबू हो गई। वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई।

हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना बस्ती बावा खेल थाने को दी गई। इसलिए पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। गुरुवार को इवान की मौत के बाद उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments