Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में कार से 22 लाख लेकर भागे चोर, वीडियो वायरल, 8 महीने में तीसरी वारदात

Spread the News

लुधियाना। गुरुवार को लुधियाना के साउथ सिटी रोड पर एक कारोबारी की रेंज रोवर कार से 22 लाख रुपये का काला बैग लेकर भागने का वीडियो सामने आया है। इन बदमाशों ने कारोबारी के घर से ही उसकी रेकी शुरू कर दी। जिस जगह वे रियल एस्टेट ऑफिस में रुके थे, वहां के सीसीटीवी कैमरे में भी पुलिस को चोर नजर आए हैं।

पुलिस कारोबारी करण अरोड़ा के घर से लेकर घटना स्थल तक के सीसीटीवी चेक कर रही है। इस कारोबारी की पिछले कुछ दिनों से रेकी होने की संभावना है। पुलिस पिछले कुछ दिनों के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। पुलिस को फिरोज़पुर रोड पर लगे कैमरों से सुराग मिला कि बदमाश मुल्लांपुर की ओर भागे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अलग-अलग जाल बिछाकर टीमें गठित की गई हैं।

जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। दो माह पहले हैबोवाल पुली पर रात के समय एक कारोबारी की कार से 11.5 लाख रुपये चोरी हो गए थे। कार डीलर शिव कुमार अपने ड्राइवर के साथ शोरूम से घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार 2 युवकों ने इशारा किया कि गाड़ी पंक्चर हो गई है। ड्राइवर और वह व्यक्ति उसकी बात में आ गए और कार का टायर बदलने लगे।

इसी दौरान एक युवक ने कार का दरवाजा तोड़कर 11.5 लाख रुपये का बैग चोरी कर लिया। उसका साथी कुछ दूरी पर बाइक पर खड़ा था। दोनों बाइक से वहां से भाग निकले।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments