Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

खन्ना : पंजाबी गायिका ही निकली चिट्टा सप्लायर, गायिका की बहन के घर में चिट्टे का इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत

Spread the News

खन्ना। 30 जुलाई को खन्ना के माछीवाड़ा साहिब के कब्रिस्तान में एक युवक का शव मिला था। जिसके हाथ पर नशे की सिरिंज लगी हुई थी। मृतक की पहचान गांव मानेवाल निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। जिसकी नशे के इंजेक्शन से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पंजाबी गायिका परमजीत कौर पम्मी निवासी रहीमाबाद खुर्द और उसके साथी जगदीश सिंह दिशा निवासी लक्खोवाल कलां को गिरफ्तार कर लिया है।

Svg%3E

जांच में पता चला कि गायक पम्मी चिट्टे की समगलर है, जो युवाओं को चिट्टे की सप्लाई करती है। जगदीश ने पम्मी से चिट्टा लेकर कुलदीप सिंह और उसके साथियों को दिया था। कुलदीप सिंह के साथ 4-5 अन्य युवक भी कब्रिस्तान में चिट्टे का इंजेक्शन लगाने गए थे। वहां पर पहले कुलदीप सिंह ने इंजेक्शन लगाया और इंजेक्शन लगाते समय कुलदीप सिंह जमीन पर गिर गया। बाकी लोग उसे छोड़कर भाग गए और कुलदीप की मौत हो गई।

इस मामले में उन युवकों के नाम भी सामने आए हैं जो कुलदीप के साथ नशा करने गए थे। जिनकी तलाश जारी है। डीएसपी वरयाम सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह की कॉल डिटेल के बाद पुलिस को कुछ जानकारी मिली है। इसके बाद कड़ी जुड़ती गई और पर्दाफाश हो गया।

जांच में यह भी पता चला है कि कैमिकल से चिट्टा पाउडर तैयार किया जा रहा है। जो युवाओं को नशे के लिए दिया जाता है। कुलदीप सिंह और उसके साथियों को केमिकल से तैयार पाउडर दिए जाने की संभावना है। इसके चलते इंजेक्शन लगते ही कुलदीप सिंह की मौत हो गई। केमिकल पाउडर की तस्करी को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है।

Svg%3E

परमजीत कौर पम्मी की बहन बेअंत कौर के घर भी इंजेक्शन के बाद युवक की मौत हुई थी। मौत के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया। पुलिस ने हत्या के एक मामले में बेअंत कौर को गिरफ्तार किया था, जो लुधियाना जेल में बंद है।

।दोनों आरोपी बहनों ने पुलिस से बचने के लिए खेतों में अपना घर बना लिया है। घर के दोनों ओर डेढ़ किलोमीटर लंबे रास्ते हैं। बारिश में कीचड़ के कारण गाड़ी भी घर नहीं जाती। इसका फायदा उठाकर परमजीत कौर पम्मी ड्रग्स सप्लाई करती थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments