मोैलाना खालिद सेैफुल्लाह रहमानी को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का अध्यक्ष बनाये जाने पर नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट ने किया स्वागत
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का इजलास इंदोर में हुआ था जिस में मोैलाना राबे हसनी नदवी के देहांत के उपरांत उन की जगह पर नये अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिस में मोैलाना खालिद सेैफुल्लाह रहमानी साहिब को बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मीडिया के साथ बातचीत के दोैरान नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ जर्नलिस्ट, युवा विद्वान मोैलाना अनवर अमृतसरी,कासमी, नदवी ने जहाँ उन के अध्यक्ष बनाये जाने पर अपनी संस्था के समूह पदाधिकारियों की ओर से उन का स्वागत किया है,वहीं उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि संविधान की सीमा में रहते हुए मुसलमानों के गंभीर मसाईल (समस्याओं) को हल करवाने में सरकार के साथ समझोता करने की बजाये उन्हें हल करवाने का रास्ता अपनाया जाये।
क्योंकि हमारा देश समूह धर्मों के लोगों को उन के अधिकार की सुरक्षा की गारंटी देता है। इस लिए किसी भी मामले में दबने या भय की अवश्यकता नहीं है। मोैलाना अमृतसरी ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को मुसलमानों का एक मज़बूत संस्था बताते हुए कहा कि इस संस्था से करोड़ों मुसलमान जुड़े हुए हैं और वह सभी बोर्ड की अगुवाई पर भरोसा जताते हैं इस लिए बोर्ड को भी हर अवसर पर मुख्य भूमिका निभानी होगी।