लुधियाना। पिछले दिनों इंदोर में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के 28 वें अधिवेशन का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वसम्मती से मोैलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी को बोर्ड का अध्यक्ष नियु्क्त किया गया है। पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के साथ बात चीत करते हुए मुफ्ती मुहम्मद आरिफ कासमी लुधियानवी अध्यक्ष जमीयत उलेमा लुधियाना ने इस नियु्क्ति पर प्रसन्नता प्रकट की। उन्होंने कहा कि मोैलाना खालिद की अगुवाई में बोर्ड अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा, कोैम- मिल्लत के हक में उन्हेंं लाभ पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।



