Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

एक सभ्य समाज एवम शांति से भरपूर समाज के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है: ज़ाकिर हुसैन

Spread the News

अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सीधा सुलतानपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

आजमगढ़।  आजमगढ़ के थाना निजामाबाद के अंतर्गत ग्राम सीधा सुलतानपुर में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) के संस्थापक ज़ाकिर हुसैन* ने अपने संबोधन में कहा कि आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की विचारधार को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

हमें देश के नागरिकों के मध्य जारी छुआछूत को समाप्त करने की आवश्यकता है।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें आपको मिलकर एक सभ्य समाज एवम शांति से भरपूर समाज के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि न्यू पैरामाउंट स्कूल , सीधा सुलतान पुर के मैनेजर नन्द किशोर मौर्य ,कार्यक्रम के आयोजक और अल फलाह फाउंडेशन के सदस्य मोनू कुमार,संदीप कुमार,सीधा सुल्तान पुर प्रधान अनिल कुमार,मास्टर चंद्रशेखर,श्रीकांत,हरिश्चंद्र एवम महिलाओं समेत एक बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments