महल कलां। ( डाक्टर मिठ्ठू मुहम्मद) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब के प्रबंध एवं पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से मान्यता प्राप्त माता साहिब कौर गर्ल्स कॉलेज/ सीनियर सेकेंडरी स्कूल , गहल (बरनाला) में डॉक्टर चरणदीप सिंह जी की ओर से बतौर कार्यकारी प्रिंसिपल के रूप में अदा संभाला गया। इस अवसर पर संस्था की लोकल प्रबंधकीय कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह भोला, वाइस चेयरमैन सरदार सुरजीत सिंह , सरदार जसदेव सिंह धालीवाल एवं समूह स्टाफ की ओर से डॉ चरणदीप सिंह का स्वागत किया गया।
सरदार निशान सिंह भोला जी ने कहा कि बड़े घल्लू घारे के शहीदों की याद को समर्पित यह संस्था इलाके की लड़कियों की शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रिंसिपल डॉक्टर चरणदीप सिंह की अगुवाई में यह शैक्षणिक संस्था सफलताओं एवं बुलंदियों को छू लेगी। प्रिंसिपल डॉक्टर चरणदीप सिंह ने एडवोकेट हरजिंदर सिंह जी धामी, प्रधान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सरदार सुखमिंदर सिंह जी, सचिव (शिक्षा) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि लोकल प्रबंधकीय समिति एवं समूह स्टाफ के सहयोग से यह शैक्षणिक संस्था इलाके की लड़कियों की शिक्षा के लिए उत्तम सेवाएं निभाती रहेगाी। इसके साथ ही छात्राओं की संपूर्ण शख्सियत का विकास करना है ताकि वह सफलताओं की प्राप्ति करते हए अपना और अपने अदारे का नाम रोशन कर सकें



