हरियाणा, 27 फरवरी | एजेंट की धोखाधड़ी से पानीपत जिले के बापौली कस्बे के एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, युवक ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था, जिससे करनाल के रहने वाले एक एजेंट ने 5 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो उसका वीजा लगवाया और न ही पैसे लौटाए। इससे मानसिक परेशानी के चलते युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर करनाल निवासी एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि वह गांव गढ़ी भलौर, बापौली का रहने वाला है। वह तीन बच्चों (दो बेटे और एक बेटी) के पिता हैं। उनका बड़ा बेटा राहुल 23 साल का था, जो 12वीं पास था। करीब एक साल पहले राहुल को विदेश भेजने के लिए कागजात तैयार किये गये थे। ऑस्ट्रेलिया की फाइल रद्द होने से राहुल मानसिक रूप से परेशान हो गए। इसके बाद राहुल की नीलोखेड़ी में करनाल के गांव कारसा निवासी एजेंट कुलदीप शर्मा से मुलाकात हुई। उस समय पेपर तैयार कराने के नाम पर कुलदीप ने 50 हजार रुपये लिए थे। कागजात तैयार होने के बाद उसने साढ़े चार लाख रुपये और ले लिए।
जब कुलदीप से वीजा के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि फाइल रिजेक्ट हो गई है। इसके बाद एजेंट ने कई बार पैसे लौटाने में आनाकानी की और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। इसी के चलते राहुल ने मौत को गले लगा लिया।



