जालंधर, 20 फरवरी। जालंधर के थाना रामा मंडी के अंतर्गत आते यूनिवर्सिटी रोड पर जज होटल पर वेल्फ जो कि कोर्ट के आर्डर लेकर पुलिस पार्टी की सुरक्षा के साथ ही वहां पर गया था, के साथ धक्का मुक्की की गई। वहां होटल में मौजूद सुभानपुर निवासी गुरइकबाल सिंह और करोल बाग निवासी जगमीत सिंह के वेल्फ़ से पड़कर कोर्ट द्वारा भेजे गए ऑर्डर को फाड़ दिया। उनके द्वारा वेल्फ़ के साथ धक्का मुक्की की गई और धमकियां भी दी गई।
इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा आरोपी गुरइकबाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरा आरोपी जगमीत सिंह मौके से फरार हो गया। जिसको पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। इस मामले को लेकर जॉइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि बीते दिन मंगलवार को कोर्ट द्वारा आए वेलफ के साथ पुलिस पार्टी यूनिवर्सिटी रोड पर जज होटल पर सम्मन देने के लिए गए थे।
जिस दौरान वहां पर आरोपियों द्वारा वेल्फ के साथ बदतमीजी करते हुए धक्का मुक्की की गयी और फिर कोर्ट द्वारा भेजे गए ऑर्डर भी फाड़ दिए। इस दौरान पुलिस पार्टी द्वारा एक आरोपी गुरइकबाल सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर थाना रामा मंडी में सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने और बीएनएस एक्ट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



