Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

दुल्हन की हो रही थी एंट्री तभी बंद हो गया गाना फिर लड़की ने जो किया, देख दंग रह गए सभी

Spread the News

नई दिल्ली , 18 दिसम्बर । दूल्हा हो या दुल्हन, शादी का दिन उनके लिए बेहद खास होता है। वो इस दिन को पर्फेक्ट बनाना चाहते हैं, जिससे सालों-साल लोग उनकी शादी को याद रखें। पर कई बार छोटी-मोटी चूक हो जाती है। कभी लाइट में समस्या तो कभी गाना बजने में प्रॉब्लम आ जाती है। इन चीजों से मेहमानों में निराशा तो होती ही है, पर दूल्हा-दुल्हन को जिस शर्मिंदगी को महसूस करना पड़ता है, वो शायद ही कोई समझ सकता है।

हाल ही में एक दुल्हन को भी ऐसी ही शर्मिंदगी महसूस हुई, जब वो शादी में एंट्री ले रही थी, और अचानक गाना बंद हो गया। फिर उसने जो किया, वो देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो गए और वीडियो को देखकर कहने लगे कि दुल्हन की इस हरकत से उसके ससुराल वाले जरूर डर गए होंगे।

इंस्टाग्राम अकाउंट @theeventspectrum पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक दुल्हन की एंट्री को दिखाया गया है। आजकल शादियों का सीजन चल रहा है और देश में लाखों शादियां इस दौरान हो रही हैं। किसी न किसी शादी में कुछ ऐसा घट जाता है, जो चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही इस दुल्हन के साथ भी हुआ। दुल्हन जब एंट्री कर रही थी, तो डीजे ने गाना ही बंद कर दिया।

शादी में एंट्री के वक्त बंद हुआ गाना
शादियों में आमतौर पर दुल्हन की एंट्री पर आजकल ‘दिन शगना दा’ गाना बजता है। गाने के साथ जब दुल्हन स्टेज की ओर बढ़ती है तो पूरा माहौल ही इमोशनल हो जाता है। पर इस दुल्हन के केस में अचानक गाना ही बंद हो गया, जिसकी वजह से वो भी शर्मिंदा हो गई। हालांकि, उसने गुस्सा नहीं किया, पर स्थिति को मजाक में टालते हुते कहा- ओय डीजे, गाना चला, पूरे एंट्री की बैंड बजा दी। उसने ये सब कुछ हंसते-हसंते कहा, आसपास के लोग भी उसकी बात सुनकर हंसने लगे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments