Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

BSF जवानों पर भड़के सरपंच, कहा- बुरा बर्ताव-बेरुखी से नाराज़ एवं प्रेशान हैं गाँव के लोग

Spread the News

फाजिल्का। पंजाब के फाजिल्का जिले के सरहदी गांव तेजा रूहेला के सरपंच ने BSF जवानों से नाराजगी जताते हुए उन्हें तंग करने के आरोप लगाए हैं। सरपंच बग्गू सिंह ने बताया उनकी जीरो लाइन पर कंटीली तारों के पार जमीन है, जिस पर वह खेतीबाड़ी करते हैं। इसलिए उन्हें BSF की मंजूरी मिलने के बाद अपने खेतों की देखभाल करनी पड़ती है। इस दौरान कभी-कभी BSF जवानों के साथ उनकी कहासुनी भी हो जाती है, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार तो उन्हें और उनके ग्रामीणों को BSF जवानों द्वारा नाजायज परेशान किया जाता है।

BSF जवानों द्वारा बुरा बर्ताव किया जाता
मंगलवार सुबह जब वह अपने ट्रैक्टर पर खाद लादकर खेत गए तो BSF जवानों ने उन्हें ट्रैक्टर पार लेकर नहीं जाने दिया। वे लोग सिर पर खाद की बोरियां उठाकर कम से कम 2 किलोमीटर का फासला तय करके अपने खेत गए। सरपंच बग्गू सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भी BSF के एक अधिकारी ने उनके साथ बदसलूकी की थी। ग्रामीण भी उन्हें इस तरह की शिकायतें देते रहते हैं। कई बार उनके साथ भी BSF के जवानों द्वारा बुरा बर्ताव किया जाता है। ग्रामीणों ने अब मजबूर होकर BSF जवानों की इस बेरुखी के खिलाफ आवाज उठाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments