Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

हिंदुओं पर अनाप-शनाप बयानबाजी को लेकर खालिस्तानी समर्थक लाडी लाहौरिया पर युवकों ने कार में ही बरसाए डंडे, हुआ जख्मी

Spread the News

जालंधर। ऑस्ट्रेलिया में हिंदुओं पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे खालिस्तानी समर्थक लाडी लाहौरिया की हरियाणा के युवकों ने जमकर पिटाई की। युवकों ने कार के अंदर ही उस पर डंडे बरसा दिए। पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 3 युवकों ने अपने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। इस हमले में लाडी को कई गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने उनकी गाड़ी को भी डंडों से तोड़ डाला है। जिस समय हमला हुआ लाडी एक अंडरग्राउंड पार्किंग में बैठा हुआ था।

लाडी लाहौरिया की पिटाई के पीछे एक और बड़ा कारण सामने आया है। बताया जा रहा है कि लाडी लाहौरिया ने हिंदू वादी हरियाणा के स्टूडेंट्स पर अपने गैंग से हमला करवाया था। लाडी की गैंग ने खालिस्तानी झंडे लेकर हरियाणा के स्टूडेंट्स को पीटा था। ऐसा माना जा रहा है कि उसी का बदला लेने के लिए हरियाणा के युवकों ने लाडी लाहौरिया से बदला लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments