रामपुरा फूल। पंजाब के मानसा जिले में शनिवार सुबह हुई बारिश से गांव मूसा में घर की छत गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पति गंभीर जख्मी हुआ है, जिसे मानसा के सिविल अस्पताल से पटियाला रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के गांव मूसा में काफी बारिश हुई, जिससे घर की छत ढह गई। मलबे के नीचे सो रहे पति-पत्नी दब गए। गांव वासियों ने उन्हें मलबे से निकाल कर मानसा के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया।बताया जा रहा है कि दोनों को पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन पटियाला जाते समय रास्ते में महिला रानी कौर (48) की मौत हो गई। गांव वासियों द्वारा पंजाब सरकार से मदद की अपील की गई। मृतका के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं।



